Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Surguja Police Holi Alert

होली पर सरगुजा पुलिस अलर्ट: 500 जवान तैनात, हुड़दंगियों पर सख्ती, मदद के लिए जारी हेल्पलाइन

होली पर सरगुजा पुलिस अलर्ट मोड में। 500 से अधिक जवान तैनात, 67 पिकेट और पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय। जरूरत पड़ने पर 9479193599 या 112 पर करें कॉल।


होली पर सरगुजा पुलिस अलर्ट 500 जवान तैनात हुड़दंगियों पर सख्ती मदद के लिए जारी हेल्पलाइन

Police alert for holi festival |

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ में भी होली का रंग इस बार भी पूरे उत्साह के साथ चढ़ेगा। लेकिन शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में कड़े इंतजाम किए हैं। अंबिकापुर समेत पूरे जिले में 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। हुड़दंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के साफ निर्देश दिए गए हैं।

 बता दें कि इस साल होलिका दहन 2 मार्च को और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है।

8 अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था

डीआईजी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 75 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में रहेंगे।

67 फिक्स पिकेट और 28 पेट्रोलिंग टीमें

जिले में 67 फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 28 पेट्रोलिंग पार्टियां, 7 बाइक पेट्रोलिंग दल और महिला गश्ती टीम भी लगातार सक्रिय रहेंगी। अंबिकापुर शहर में खास चौकसी बरती जाएगी, क्योंकि यहां हर साल होली बड़े स्तर पर मनाई जाती है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त होगी। प्रमुख जलाशयों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग पर सख्ती

पुलिस ने साफ कर दिया है कि ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, इसे देखते हुए बिना अनुमति डीजे बजाने और विवादित गाने चलाने पर भी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो डीजे जब्त किए जाएंगे।

अस्पताल से समन्वय, इमरजेंसी तैयारी

संभावित हादसों को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल से समन्वय बनाकर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479193599 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। सरगुजा पुलिस का कहना है कि त्योहार खुशियों का है, लेकिन नियमों के साथ। ताकि रंग में भंग न पड़े और हर कोई सुरक्षित तरीके से होली मना सके।

Related to this topic: