Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Sukma: जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की ध्वस्त

Sukma: जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की ध्वस्त

sukma जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की ध्वस्त

8 सिंगल शॉट राइफल समेत डंप सामग्री बरामद

जिले में जवानों ने नक्सलियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण की फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

जंगल के बीच छिपी थी फैक्ट्री

नक्सलियों ने बंदूक और गोला-बारूद बनाने के लिए मीनागट्टा इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री स्थापित कर रखी थी। रविवार को इसे ध्वस्त किए जाने के दौरान जवानों को बड़ी मात्रा में डंप सामग्री बरामद हुई, जिसमें 8 सिंगल शॉट राइफल शामिल हैं।

जवानों की मेहनत

दरअसल, सुकमा पुलिस की नई रणनीति और लगातार चल रहे समन्वित एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के चलते माओवादियों के नेटवर्क पर लगातार करारा प्रहार हो रहा है। विगत वर्ष 2024 से अब तक कुल 599 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। वहीं, 460 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 71 माओवादी मारे गए हैं। शेष बचे नक्सलियों पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुकमा पुलिस बस्तर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नक्सलियों की हिंसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।