Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

आरक्षक समेत तीन घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरक्षक समेत तीन घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरक्षक समेत तीन घायल 4 आरोपी गिरफ्तार

Stone Pelting on Police Team in Korba : कोरबा। छत्तीसगढ़ क्ले कोरबा जिले में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। मामला बांगो थाना क्षेत्र के बगबुड़ा गांव की है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर को हुई। हमले में आरक्षक अभिषेक पांडेय, गजेंद्र बिघावार और अनिल पोर्ते गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि,आरक्षक अनिल पोर्ते 5 घंटे बाद शाम को जंगल में एक नाले के पास बेसुध हालत में मिले।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बगबुड़ा में पुलिस की एक टीम चोरी के मामले में जांच करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया और टीम के साथ मारपीट करने लग गई। खुद को बचने के लिए जवान जंगल की ओर भाग गए थे। फिलहाल उन्हें रिकवर कर लिया गया है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस पर हमले के इस मामले को लेकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर की गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में भंजू यादव, लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन यादव, विश्राम यादव और एक अन्य साथी शामिल है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि, बगबुड़ा गांव में पुलिस पर हमला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला किया था। 


Related to this topic: