Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

गुना में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, इलाके में तनाव

गुना में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, इलाके में तनाव

गुना में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव लोगों ने किया चक्काजाम इलाके में तनाव

Guna Stone Pelting on Hanuman Jayanti Procession : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव हो गया है। इस घटना की वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के विरोध करते हुए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

शनिवार शाम को शाह के कोल्हू पुरा से शुरू हुआ यह जुलूस रपटा और हाट रोड की ओर बढ़ रहा था। करीब 7:30 बजे जब जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के पास पहुंचा, तब एक पार्षद और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच अचानक कहीं से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस जुलूस के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। बिना परमिशन के जुलूस निकालने के कारण स्थिति और जटिल हो गई। पथराव की घटना के बाद जुलूस में शामिल लोग देर रात तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। रात करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहे पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही कलेक्टर और एसपी की गाड़ी को भी रोक लिया गया। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने प्रदर्शनकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को थाने जाकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। इसके बाद कलेक्टर और एसपी वहां से रवाना हो गए।

पथराव के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। जुलूस में शामिल कुछ लोग हनुमान चौराहे पर पहुंचे और वहां फिर से चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी पथराव करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को कोतवाली में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली की ओर बढ़ गए।

कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने हनुमान चौराहे और कर्नलगंज इलाके का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पुष्टि की कि अब सब कुछ नियंत्रण में है। पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कर्नलगंज मस्जिद के पास हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव की घटना से कुछ समय के लिए शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। हालांकि, पुलिस और राजस्व अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया। वर्तमान में क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बरकरार है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


Related to this topic: