Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

अमरोहा में दलित समाज की बारात पर पथराव, 4 घायल, पुलिस ने की शांति की अपील

अमरोहा में दलित समाज की बारात पर पथराव, 4 घायल, पुलिस ने की शांति की अपील

अमरोहा में दलित समाज की बारात पर पथराव 4 घायल पुलिस ने की शांति की अपील

उत्तरप्रदेश। अमरोहा के रहदरा गांव में दलित समाज की बारात पर पथराव किया गया है। आरोप है कि यादव बिरादरी के कुछ लोगों ने बारात पर पथराव किया। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, माहौल काबू करने के लिए पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में भीम आर्मी फ्रंट फुट पर आ गई है।

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित रहदरा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात लेकर पहुंचे लोगों पर कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में चार बारातियों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह विवाद किसी पूर्व मामले से जुड़ा हो सकता है, जो अचानक उग्र हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध जताया। इसी दौरान कथित रूप से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव की स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी हालात नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, जिसके चलते बल प्रयोग की नौबत आई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस - प्रशासन ने अपील की है कि, 'नागरिक शांति बनाए रखें ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति को टाला जा सके। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना गजरौला पर प्राप्त तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाई प्रचलित है। कानून व शांति व्यवस्था सामान्य है।'

Related to this topic: