Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में पहली बार विशिष्ट उपलब्धि वाले दिव्यांगजन शामिल

राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में पहली बार विशिष्ट उपलब्धि वाले दिव्यांगजन शामिल

मध्य प्रदेश में राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया। प्रवीण कक्कड़ और दीपक गोयल को बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिला।


राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में पहली बार विशिष्ट उपलब्धि वाले दिव्यांगजन शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का गठन कर दिया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में समाजसेवा और दिव्यांगजनों के अधिकारों से जुड़े कई प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। शिवपुरी से जुड़े पूर्व पुलिस अधिकारी एवं समाजसेवी प्रवीण कक्कड़ और मंगलम संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल को पहली बार इस बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिला है।

बोर्ड में विधायक प्रियंका मीणा, मंजू दादू और गौरव सिंह पारधी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह बोर्ड दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2017 के तहत गठित सरकार का सर्वोच्च परामर्शी निकाय है, जो दिव्यांगजनों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण से जुड़े विषयों पर सरकार को सलाह देगा।

राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का उद्देश्य दिव्यांगजनों से जुड़े नीतिगत निर्णयों में सहभागिता सुनिश्चित करना और जमीनी स्तर की समस्याओं को शासन तक पहुंचाना है। बोर्ड में दिव्यांगता और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।



बोर्ड में रविंद्र कोपरगांवकर, विश्वजीत सरमंडल, प्रीति तांबे, प्रीति सोनी, अमित जैन, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता (भोपाल), राजेश शुक्ला (खंडवा), मिनी अग्रवाल, जगदीश अरोड़ा, गीता ढींगरा, डॉ. मनीष कुमार (ग्वालियर), दीपक कुमार गोयल (शिवपुरी), मिताली बनर्जी, डॉ. अशोक परिवानी, डॉ. आकाश सेठ (जबलपुर), दीपक शर्मा (गुना), निरंजन सिंह गुर्जर (मुरैना), सुषमा पटेल (दमोह), दुर्गा येवले (बैतूल), प्रवीण कक्कड़, पूजा गर्ग और आशीष कट्टी (इंदौर) को सदस्य नियुक्त किया गया है। आयुक्त सामाजिक न्याय इस सलाहकार बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।

Related to this topic: