Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खेल से जीवन में शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्नचित रहता है : शिवराज सिंह

खेल से जीवन में शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्नचित रहता है : शिवराज सिंह

खेल से जीवन में शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्नचित रहता है  शिवराज सिंह

अटारीखेजड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अटारीखेजड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्नचित रहता है, इसलिए हमारे जीवन में खेल अत्यंत आवश्यक हैं।

सांसद खेल महोत्सव के दौरान ग्राम अटारीखेजड़ा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक मुकेश टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।

खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं और मन को प्रसन्न करते हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं और मन को प्रसन्न और आनंदित करते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि खेलों से जुड़कर जीवन का आनंद लेना चाहिए।उन्होंने खिलाड़ियों और ग्रामीणों से कहा कि सांसद खेल महोत्सव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खेलों के माध्यम से बच्चे ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

हार से मायूस नहीं होना चाहिए-शिवराज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेल जीवन में बहुत आवश्यक हैं और वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और हारी हुई टीम का मनोबल बढ़ाय.उन्होंने कहा कि हार जीवन में कुछ न कुछ सिखाती है, इसलिए हार से मायूस नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए जीत हासिल करते रहें और अपने गांव और जिले का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में विभिन्न खेल आयोजित किए गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Related to this topic: