Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सपा MP प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी और शादी की डेट फिक्स

सपा MP प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी और शादी की डेट फिक्स

सपा mp प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी और शादी की डेट फिक्स

उत्तरप्रदेश। जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ में होगी, जबकि विवाह समारोह 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल ताज में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होगा।

इस खास मौके पर क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियों, फिल्म इंडस्ट्री के सितारों, प्रमुख राजनेताओं और उद्योग जगत की शख्सियतों के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं और अलीगढ़ के निवासी हैं।

प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान समय में पहली बार मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से सांसद चुनी गई हैं। वहीं रिंकू सिंह भी क्रिकेट जगत के उभरते सितारे हैं। पिछले कई महीनो से इन दोनों के रिश्ते सुर्खियां बटोर रहे थे बाद में प्रिया सरोज के पिता केराकत विधानसभा से विधायक तूफानी सरोज मीडिया के सामने आकर पूरा मामला स्पष्ट किया था।

उन्होंने कहा था कि, "दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और आपसी समझ और परिवार की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है।"

तूफानी सरोज ने इस रिश्ते की पुष्टि करते हुए बताया कि रिंकू सिंह के परिजनों से अलीगढ़ में मुलाकात के बाद यह प्रस्ताव साकार हुआ। दोनों परिवारों की रजामंदी और आपसी स्नेह से यह विवाह तय हुआ है। इस विवाह समारोह को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिसमें देशभर की चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Related to this topic: