Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Akhilesh Yadav Statement: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है l

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Akhilesh Yadav Statement: प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी और बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को हराएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से सबक लेते हुए विपक्ष अब और मजबूत होकर सामने आएगा। उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस के साथ पहले भी चुनाव लड़ा है और 2027 में भी यही गठबंधन कायम रहेगा। भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।" इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। 

वक्फ संशोधन कानून पर क्या बोले अखिलेश

उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर कहा कि भाजपा सरकार जमीनों पर कब्जा करने की साजिश रच रही है। "बीजेपी जहां भी खाली जमीन देखती है, वहां कब्जा करने के लिए कानून में बदलाव कर देती है। वक्फ संशोधन कानून इसका उदाहरण है।" उन्होंने भाजपा को ‘भू-माफिया पार्टी’ करार दिया।

नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक फैसलों पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "नोटबंदी ने जनता की जेब से पैसा छीन लिया और जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। आज व्यापार चौपट हो चुका है और लोग परेशान हैं।"

पश्चिम बंगाल हिंसा में जांच जारी- अखिलेश यादव 

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वहां जांच चल रही है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दंगे कराने में भाजपा की भूमिका अक्सर सामने आती है।

Related to this topic: