Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

‘एयरोस्पेस, रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए एसओपी जारी…

‘एयरोस्पेस, रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए एसओपी जारी…

यूपीडा नोडल एजेंसी, 6 डिफेन्स नोड में होगा विकास, निवेश प्रक्रिया का होगा सरलीकरण

‘एयरोस्पेस रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए एसओपी जारी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे। सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो।

यूपीडा को मिली जिम्मेदारी : उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है। इसी क्रम में शासनादेश के तहत एस.ओ.पी. को लागू किया गया है, जिससे निवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, अनुमोदन की तीव्रता और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह नीति न केवल ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।

Related to this topic: