Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

9 महिलाओं से धोखे से शादी करने वाला शातिर राजन सिंह गहलोत अरेस्ट, मेट्रीमोनियल साईट से औरतों को

9 महिलाओं से धोखे से शादी करने वाला शातिर राजन सिंह गहलोत अरेस्ट, मेट्रीमोनियल साईट से औरतों को बनाया निशाना

9 महिलाओं से धोखे से शादी करने वाला शातिर राजन सिंह गहलोत अरेस्ट मेट्रीमोनियल साईट से औरतों को बनाया निशाना

उत्तरप्रदेश। सोनभद्र में 9 महिलाओं को धोखा देने वाला राजन सिंह गहलोत गिरफ्तार हो गया है। यह नटवरलाल खुद को सरकारी अफसर बताकर बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक स्कूलों की महिला टीचरों को धोखे में रखकर शादी करता था। आरोपी उनके नाम से भारी भरकम बैंक लोन निकलवा कर फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि, ऐसा वह कई महिलाओं के साथ कर चुका है।

एक महिला इस नटवरलाल की खोज में सोनभद्र पहुंची और हकीकत जानने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला ने बताया कि शख्स अब तक 9 शादियां कर चुका है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची एक शिक्षिका समेत 3 महिलाओं ने राजन सिंह गहलोत पर झांसे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत ने अलग-अलग जगहों की महिलाओं से शादी कर फंसाया है।

शिक्षिका ने बताया कि वह संतकबीर नगर में असिस्टेंट टीचर के पद पर काम कर रही है। इसी बीच मेरे पिता के एक परिचित के संपर्क मे आने के बाद राजन गहलोत ने बनारस विश्वनाथ मंदिर पर अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद व्यक्ति ने कुछ दिनों बाद बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में जमीन लेने के लिए उसके नाम पर तीन बार में करीब 41 लाख रुपये लोन भी निकलवाया। इसके बाद ट्रांसफर ललितपुर में होने की बात कहकर वो चला गया। फिर घर आना-जाना भी बंद कर दिया।

कुछ महिलाओं से राजन की पहचान शादी डॉट कॉम से हुई थी। खुद को आबकारी अधिकारी बताकर वह महिलाओं को लूटने का काम करता था। महिलाओं का कहना कि, उन्होंने राजन के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन कभी एक्शन नहीं लिया गया तो कभी राजन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अब तक दो महिलाएं मीडिया के सामने आई हैं। इनके राजन से बच्चे भी हैं। वहीं कुछ ने कैमरे के सामने आने या बयान देने से इंकार कर दिया है।

Related to this topic: