Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मुंह छुपाकर भागे माओवादी, पहाड़ी पर सुरक्षाबल का कब्जा

मुंह छुपाकर भागे माओवादी, पहाड़ी पर सुरक्षाबल का कब्जा

मुंह छुपाकर भागे माओवादी पहाड़ी पर सुरक्षाबल का कब्जा

Soldiers Hoisted the Tricolor on Karegutta Hill : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ तेलंगाना की बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर जवानों ने सफलतापूर्वक कब्ज़ा कर लिया है। नक्सली जवानों के सामने नहीं टिक पाए और मुंह छुपाकर भाग खड़े हुए है। कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के नौवें दिन सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पहाड़ी पर तिरंगा फहराते हुए एक तस्वीर साझा की गई है। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित करेगुट्टा पहाड़ी, जो कल तक नक्सलियों का ठिकाना थी, उसे सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को फोर्स ने पहाड़ पर कब्जा कर हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पहले इस ऑपरेशन में सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स शामिल थी। वहीं अब बिहार और झारखंड के सेंट्रल सुरक्षाबल के जवानों की भी कर्रेगुट्टा पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्रेगुट्टा में जारी नक्सल ऑपरेशन के बीच आईबी चीफ तपन डेका ने छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि ऑपरेशन जारी रहेगा और फोर्स को बैकअप के लिए दूसरे जिलों से भी बुलाया जाएगा।

बता दें कि नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाला कर्रेगुट्टा पहाड़ का पूरा इलाका बीहड़ है। यहां का तापमान अभी 40 से 45 डिग्री के बीच है। ऑपरेशन के दौरान तेज गर्मी से कई जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए तो दो जवान नक्सलियों के लगाए आईईडी से घायल भी हुए है।

वहीं जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया है। कुल मिलाकर, लगभग 10 से 12 हजार जवान इस ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे हैं, जो नक्सलियों को घेरने और उनके बंकरों को ध्वस्त करने में जुटे हैं।  

यहाँ देखिये वीडियो 

Related to this topic: