Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

स्मार्ट सिटी का ‘डिजिटल तमाशा’! 3.50 करोड़ डूबे, बोर्ड बने शो-पीस

स्मार्ट सिटी का ‘डिजिटल तमाशा’! 3.50 करोड़ डूबे, बोर्ड बने शो-पीस

स्मार्ट सिटी का ‘डिजिटल तमाशा’ 350 करोड़ डूबे बोर्ड बने शो-पीस

शहर को स्मार्ट बनाने का दावा करने वाली स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। शहरभर में 10 स्थानों पर करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए वैरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्ड आज खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। हाल यह है कि न मौसम का अपडेट मिल रहा है, न यातायात की जानकारी, न प्रदूषण का स्तर और न ही “ग्वालियर में आपका स्वागत है” जैसे बुनियादी संदेश। स्मार्ट सिटी के ये हाईटेक बोर्ड आज सिर्फ बड़े-बड़े ब्लैंक स्क्रीन बनकर रह गए हैं।

प्रशासन की लापरवाही का लाइव प्रदर्शन

शहर के मुख्य प्वाइंट्स पर लगाए गए ये डिजिटल बोर्ड लोगों के काम आने की बजाय अब प्रशासन की लापरवाही का लाइव प्रदर्शन कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इनका उद्देश्य था कि शहरवासियों को रियल-टाइम अलर्ट मिलें-जैसे यातायात अपडेट, प्रदूषण संकेतक, मौसम की चेतावनी, आपातकालीन संदेश आदि। लेकिन वास्तविकता यह है कि ग्वालियर की जनता को इन बोर्डों से अब सिर्फ धूल और काली स्क्रीन ही देखने को मिल रही है। स्मार्ट सिटी कंपनी हर प्रस्तुति में हाईटेक सुविधाओं के नाम पर वाहवाही लूटती है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि ये सुविधाएँ चल ही नहीं रहीं।

यह जानकारी मिलनी थी, लेकिन मिल नहीं रही

प्रदूषण का स्तर

लाइव यातायात अपडेट

मौसम की जानकारी

आपातकालीन लाइव अपडेट

डिजिटल आधुनिक संकेतक

योजना के तहत यहाँ लगाए गए हैं बोर्ड

डीडी मॉल के सामने

मराठा बोर्डिंग के पास

राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा

गोले का मंदिर चौराहा

रेलवे स्टेशन

स्काउट गाइड के सामने, महाराज बाड़ा

ओल्ड सर्किट हाउस

गश्त का ताजिया

उरवाई गेट

पाताली हनुमान

Related to this topic: