राजधानी भोपाल में कांग्रेस NSUI द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे |
Bhopal NSUI Protest: राजधानी भोपाल में दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस NSUI द्वारा आयोजित प्रदर्शन का एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जताने आए एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ज़ुबान अचानक फिसल गई और वे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
प्रदर्शन में लगे अजीबोगरीब नारे
दरअसल, घटना के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। उसी दौरान नारेबाजी शुरू होने लगी और उसी उत्साह में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और अन्य कार्यकर्ताओं के मुंह से लगातार नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे निकलने लगे। विरोध प्रदर्शन में लगे नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे का वीडियो मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों और लोगों के कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय सह-प्रभारी की मौजूदगी में हुआ प्रदर्शन
आपको बता दें कि यह प्रदर्शन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह-प्रभारी अंशुल त्रिवेदी की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। नीट परीक्षा धांधली और दिल्ली में छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में अचानक इस तरह नारेबाजी होने से संगठन के वरिष्ठ नेता भी असहज नजर आए।