Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल समेत 44 जिलों में SIR का कार्य 100 फीसदी पूरा, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को सम्मान

भोपाल समेत 44 जिलों में SIR का कार्य 100 फीसदी पूरा, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को सम्मान

भोपाल समेत 44 जिलों में sir का कार्य 100 फीसदी पूरा बीएलओ और पर्यवेक्षकों को सम्मान

भोपाल। प्रदेश में SIR (अधिकारिक वोटर फॉर्म) कार्य 11 जिलों को छोड़कर बाकी सभी 44 जिलों में 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। हालांकि अंतिम तारीख 11 दिसंबर है, जिलों ने समय से पहले ही अपनी उपलब्धि दर्ज करा दी।

मध्यप्रदेश CEO  ने कलेक्टरों को दी बधाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव गुप्ता ने सभी कलेक्टरों को बधाई दी और कहा कि जो जिले पीछे रह गए हैं, वे भी जल्द ही अपना रिजल्ट देंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरों से निर्देश दिया कि उप-निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ और उनके पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए।

बीएलओ और पर्यवेक्षकों को सम्मान

भोपाल के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 फीसदी SIR फॉर्म जमा हो चुके हैं। नरेला क्षेत्र में गोविंदपुरा ITI में आयोजित समारोह में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह और उप-निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने सभी बीएलओ और उनके पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उप-निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से अगले चार दिनों तक सभी बूथों पर राजनीतिक दलों के एजेंट (BLA) की बैठक आयोजित कर उन्हें SIR कार्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related to this topic: