Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Sidhi Violence During Ambedkar Jayanti Rally

अंबेडकर जयंती रैली में बवाल, सीधी के अमिलिया में घर और थाने पर हमला, पुलिस समेत 6 घायल

सीधी के अमिलिया में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान हिंसा भड़क गई। नकाबपोशों ने घर और थाने पर हमला किया। पुलिस समेत 6 लोग घायल हुए, इलाके में तनाव का माहौल है।


अंबेडकर जयंती रैली में बवाल सीधी के अमिलिया में घर और थाने पर हमला पुलिस समेत 6 घायल

Sidhi rally violent clash |

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार को बड़ा बवाल हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें नकाबपोशों की भीड़ ने एक घर और थाने पर हमला कर दिया।

घर में घुसकर हमले में परिवार के 4 लोग घायल

जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान रास्ते में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और करीब 50 नकाबपोश हमलावर 22 वर्षीय मनी शुक्ला के घर में घुस गए। हमलावरों ने पथराव और मारपीट की। इस हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 80 वर्षीय रमाकांत शुक्ला, 40 वर्षीय अर्चना शुक्ला और 22 वर्षीय दिव्यांश शुक्ला को भी चोटें आई हैं। एक महिला और एक अन्य युवक भी पथराव में घायल हुए हैं।

थाने पर भीड़ का धावा

घटना यहीं नहीं रुकी। दोपहर बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश बेस सहित स्टाफ पर हमला हुआ। पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी घायल हुए हैं। थाना परिसर में पथराव से कांच टूट गए और कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रशासन अलर्ट और भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विकास मिश्रा और एसपी संतोष कोरी मौके पर पहुंचे। अमिलिया, बहरी और कमजी थाना क्षेत्र सहित पुलिस लाइन से भारी बल तैनात किया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। आने-जाने वाले लोगों की वीडियोग्राफी की जा रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश

प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related to this topic: