Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

श्याम युवा मोर्चा अध्यक्ष, अश्विनी बनीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

श्याम युवा मोर्चा अध्यक्ष, अश्विनी बनीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

श्याम युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी बनीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने मोर्चा-प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी भी किए घोषित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शाजापुर के भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्याम टेलर को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा जबलपुर की अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती परांजपे वर्तमान में महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर थीं। भाजपा के सात मोर्चों में से चार-अजा, जजा, किसान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा-के अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। अभी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति शेष है।

मोर्चा-प्रकोष्ठ-कार्यालय व्यवस्था प्रभारी नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने शनिवार को पार्टी के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की भी नियुक्ति की है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। श्री तिवारी और श्री लिटोरिया पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं।

Related to this topic: