Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित…

सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित…

सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित…


 



सीहोर। मध्य प्रदेश की सियासत में एक नई एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौका था भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का, जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुत्रवधू अमानत चौहान पहली बार मंच पर राजनीतिक रूप में नजर आईं।

सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भविष्य में क्षेत्र की सेवा करने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान अमानत ने भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा, "आप लोगों ने मुझे जो सम्मान और स्नेह दिया, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देती हूं। मैं क्षेत्र की बेटी और बहू बनकर हमेशा आपकी सेवा करती रहूंगी।"

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में अमानत राजनीतिक करियर में औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं।

शिवराज सिंह चौहान को बताया पिता तुल्य

अमानत ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीति के माध्यम से न सिर्फ इस क्षेत्र की बल्कि पूरे देश की सेवा की है। उन्हें जनता का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं क्षेत्रवासियों की आभारी हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि वे पहली बार भैरूंदा की पवित्र भूमि पर आई हैं और यहां लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे कार्तिकेय चौहान की पत्नी होने के साथ-साथ इस क्षेत्र की बेटी और बहू के रूप में जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।


क्या अमानत की होगी सक्रिय सियासी एंट्री?

भाजपा के इस आयोजन में अमानत चौहान की मौजूदगी और उनके उद्बोधन को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पहली बार है जब उन्होंने खुले मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है और क्षेत्र की सेवा की बात कही है। इसे उनकी सक्रिय राजनीति में प्रवेश की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कौन हैं अमानत चौहान?

अमानत चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान की पत्नी हैं। वे अब तक राजनीतिक मंचों से दूर रही हैं, लेकिन उनकी यह पहली राजनीतिक उपस्थिति कई सवालों को जन्म दे रही है।

क्या अमानत आने वाले विधानसभा चुनावों में कोई भूमिका निभाएंगी? क्या भाजपा उन्हें सक्रिय राजनीति में उतारने की तैयारी में है? इन सवालों के जवाब आने वाला वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल सीहोर में उनकी मौजूदगी से राजनीतिक हलचल जरूर तेज हो गई है। 

Related to this topic: