Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

खंडवा रोड स्थित सोयाबीन संस्थान में सुबह 11 बजे से होगी बैठक…

खंडवा रोड स्थित सोयाबीन संस्थान में सुबह 11 बजे से होगी बैठक…

खंडवा रोड स्थित सोयाबीन संस्थान में सुबह 11 बजे से होगी बैठक…

नई दिल्ली। सोयाबीन में लगने वाली बीमारियों और उसकी उत्पादकता में हो रही गिरावट से किसानों को निजात दिलाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय इंदौर में विशेषज्ञों के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बैठक गुरुवार को इंदौर में खंडवा रोड स्थित सोयाबीन संस्थान में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

श्री चौहान ने बताया कि अभी तक शोध यहां दिल्ली में बैठकर होता था, लेकिन अब हम खेतों और शहरों में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। कुछ समय पहले जब हम खेतों में पहुुंचे तो किसानों ने बताया कि जैसे सोयाबीन की फसल में उत्पादकता की कमी आ रही है और कई बीमारियां सोयाबीन के किसानों को परेशान कर रही हैं।

इससे फसल बर्बाद हो रही है। हमने तय किया है कि हम बैठक करके इसपर एक्शन प्लान बनाएंगे कि फसल कैसे बचे, कीटों का मुकाबला कैसे किया जाए। बैठक में हमारे साथ वैज्ञानिक जा रहे हैं, किसान भी इसमें रहेंगे, जिन राज्यों में सोयाबीन पैदा होता है, उन राज्यों के अधिकारी भी इस बैठक में रहेंगे। कई राज्यों के कृषि मंत्री भी इस बैठक में रहेंगे और सोया इंडस्ट्री के लोगों को भी हमने बुलाया है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में इंदौर में पहली बैठक के बाद हम गन्ना को लेकर उत्तर प्रदेश में और कपास को लेकर गुजरात में बैठक करने जा रहे हैं।

Related to this topic: