Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

25 साल बाद बुधनी में शिवराज की पदयात्रा, पत्नी, बेटे - बहु संग जनता के बीच पहुंचे, किसानों से क

25 साल बाद बुधनी में शिवराज की पदयात्रा, पत्नी, बेटे - बहु संग जनता के बीच पहुंचे, किसानों से किया संवाद

25 साल बाद बुधनी में शिवराज की पदयात्रा पत्नी बेटे - बहु संग जनता के बीच पहुंचे किसानों से किया संवाद

Shivraj Singh Chouhan Padayatra in Budhni: मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 साल बाद विदिशा के बुधनी विधानसभा में 'विकसित भारत संकल्प पदयात्रा' दोबारा शुरू की। उनकी इस यात्रा में उनकी पत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय सिंह और बहु अमानत भी साथ थे। जनता के बीच पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का उनके क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पदयात्रा शुरू करते ही शिवराज ने किसानों से संवाद किया।

एक्स पर अपनी पदयात्रा की तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा - "कह दो जाकर गांव गांव..भैया चले पांव पांव।"

सीहोर में वे पदयात्रा करते हुए लाड़कुई भादाकुई गांव पहुंचे। जैसे ही वे यहां आए लोगों ने उन्हें अपने कंधे बैठा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान की पत्नी और बेटे - बहु भी उनके साथ थे। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में पदयात्रा निकाली थी। उस समय उन्होंने पूरे विदिशा का दौरा किया था।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा - "ये नया भारत है। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन हमें कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं। जिसके पास ताकत होती है वह शांति की बात कर सकता है। विकसित भारत हमारा लक्ष्य है। यह विकसित तब होगा जब लाड़ली विकसित होगी। इसका मतलब ही है सभी का विकसित होना। मन में यही संकल्प है कि हर गांव विकसित हो...इसके लिए हम सभी को मिलकर योगदान देना होगा। ये केवल प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री या सांसद नहीं बना सकते। यह सभी की जिम्मेदारी है। मेरा गांव विकसित कैसे हो यह हमें सोचना होगा।"

"गांव में पानी हो यहां स्कूल चले आंगनबाड़ी हो। बीमार का बेहतर इलाज हो, वो लगातार आगे बढ़ता रहे - यही लक्ष्य। हमारी लाड़कुई स्वच्छ रहे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी संकल्प लें कि लाड़कुई को साफ रखने में योगदान देंगे।"

Related to this topic: