Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Shivpuri Police Assault Case

राहगीर के सिर पर फोड़ी बीयर बोतल, दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर केस दर्ज

शिवपुरी में राहगीर से मारपीट और सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने के मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई।


राहगीर के सिर पर फोड़ी बीयर बोतल दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर केस दर्ज

MP News |

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। फतेहपुर इलाके में एक युवक के साथ कथित मारपीट और उसके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने के मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू हुई। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।

पानी लेने रुका फिर शुरू हुआ विवाद

फतेहपुर की मास्टर कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ मानू बेड़िया 11 मई की रात कार से घर लौट रहा था। रास्ते में वह फतेहपुर चौराहे पर पानी लेने के लिए रुका था। आरोप है कि वहां मौजूद आरक्षक सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान और संजय लोधी ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान गाड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के मुताबिक पुलिसकर्मी ने खुद को स्टाफ बताते हुए चालान की धमकी दी।

फोन से साथी बुलाकर किया हमला

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद बढ़ने के बाद सुमित सेंगर ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद बाइक से पहुंचे लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान छोटू यादव नाम के आरोपी ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मार दी। हमले में युवक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एसपी से शिकायत होने के बाद एफआईआर

घटना के बाद घायल युवक ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी स्तर पर मामला पहुंचने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज किया। दो अन्य अज्ञात युवकों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस विभाग पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि आरोप खुद पुलिस स्टाफ पर लगे हैं। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Related to this topic: