Amolpatha Liquor Shop Case: 15 Arrested

Shivpuri News: अमोलपठा शराब दुकान उपद्रव में एक्शन; 15 गिरफ्तार, 25 नामजद समेत 50-60 पर FIR

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब दुकान पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 25 नामजद और 50 से 60 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Shivpuri News: अमोलपठा शराब दुकान उपद्रव में एक्शन; 15 गिरफ्तार, 25 नामजद समेत 50-60 पर FIR

Shivpuri police action in Liquor Shop ruckus Case

राजेंद्र जैन, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभाग करैरा में वारदात हुई थी। इसमें ग्राम अमोलपठा में स्थित कम्पोजिट लायसेंसी शराब दुकान पर कुछ ग्रामीणों ने गैरकानूनी रूप से प्रवेश किया था। ग्रामीणों ने जबरदस्ती घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, आगजनी एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया था। घटना के बाद कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुसार इस घटना पर पुलिस एवं प्रशासन ने त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमोला में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  

25 नामजद एवं 50-60 अन्य पर FIR

आपराधिक प्रकरण में छोटेराजा गुर्जर, दुष्यंत परमार, कमल सिंह गुर्जर, दीवान सिंह बघेल, मख्खन नामदेव, राहुल जाटव, शंकर जाटव, अजय जाटव, राहुल खटीक, अज्जू उर्फ अजय बाल्मीक, राहुल बाल्मीक, मुस्कान बाल्मीक, रीना बाल्मीक, राजेश खटीक, धर्मेन्द्र खटीक, ललिता आदिवासी, वकील आदिवासी, दीपक वंशकार, भूरा नामदेव, मलखान जाटव, संजय वंशकार, दीपक मेहतर, कालिया मेहतर, जशरथ जाटव एवं अंशुल जाटव सहित 50-60 अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध संज्ञेय एवं गैर जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।  पुलिस व प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभी तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

अवैध मदिरा पर सतत कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस और आबकारी के संयुक्त दल द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही जारी है और आगे भी अवैध मदिरा के विरुद्ध जिले में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन की अपील

इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए जिला प्रशासन द्वारा अपील जारी की गई है कि जिले में अवैध मदिरा भंडारण परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसलिए कोई भी नागरिक शासकीय कार्य में बाधा ना पहुंचाएं  शासकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त ना करें,जिससे  कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो और कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

प्रशासनिक हिदायत एवं निर्देश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने या उपद्रव में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

जिले में अवैध मदिरा भंडारण और विक्रय के संबंध में कोई जानकारी होने पर पुलिस एवं प्रशासन को कोई भी नागरिक सूचना दे सकता है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 7987956573 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीधे थाना प्रभारी या अनुविभागीय दंडाधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी का प्रसार ना करें

जिला प्रशासन ने कार्रवाई को लेकर स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी का प्रचार प्रसार ना करें। खबर की पुष्टि एवं तथ्यों की जानकारी के साथ ही खबर प्रसारित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति जैसा वातावरण निर्मित ना हो। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी का प्रसार करने पर आईटी एक्ट एवं अन्य कानून के तहत वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026