Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

20 करोड़ की हवाला, नागपुर में 6 सट्टेबाज धराए

20 करोड़ की हवाला, नागपुर में 6 सट्टेबाज धराए

20 करोड़ की हवाला नागपुर में 6 सट्टेबाज धराए

Shiva Book Online Betting App : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में महादेव बुकिंग ऐप के बाद शिवा बुक की एंट्री हुई है। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस ने ‘शिवा बुक’ ऑनलाइन सट्टा ऐप की नागपुर ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में सट्टा रैकेट से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य संचालक समेत कुछ आरोपी भाग गए। फिलहाल सर्चिंग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए नगद, 2.28 लाख रुपए बैंक खातों से, 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 8 आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाई-फाई राउटर और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर समेत करीब 7.5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

मामले की जांच में सामने आया है कि, आरोपियों ने बैंक खातों और UPI के जरिये लगभग बीस करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया गया है। फिलहाल सभी बैंक खातों को पुलिस ने सीज कर दिए है। एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल और थाना छुईखदान की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर में दबिश दी।

एक फ्लैट में मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा खिलाया जा रहा था। फ्लैट से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो ‘शिवा बुक’ ऐप पर देश के विभिन्न राज्यों में सट्टा एप संचालित कर रहे थे।

एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क हवाला, ड्रग्स और बिटकॉइन के संदिग्ध लेनदेन में भी शामिल रहा है। खैरागढ़ पुलिस जब्त डेटा और बैंक डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या शिवा बुक एप का नेटवर्क महादेव बुक या अन्ना रेड्डी रैकेट से लिंक है।

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मुख्य संचालक दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता की संभावना है।