Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सीहोर में कच्ची सड़क से लोग परेशानम, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले के सामने महिलाओं का

सीहोर में कच्ची सड़क से लोग परेशानम, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

सीहोर में कच्ची सड़क से लोग परेशानम राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश। सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले के सामने महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। जानकारी के अनुसार सीहोर में कच्ची सड़क को लेकर महिलाओं समेत ग्राणीण काफी परेशान थे। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले को गुजरता देख महिलाओं ने मंत्री के काफिले के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। काफी समझाइश के बाद लोगों ने मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले को गुजरने दिया।

दरअसल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेड़ी में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर शामिल होने गए थे। इसी दौरान जब गांव में उनका काफिला निकला तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। मंत्री करण सिंह वर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इस दौरान पुलिस और उनके समर्थकों ने लोगों को समझाया।

कड़ी मशक्कत के बाद लोग माने और कारण सिंह वर्मा के काफिले को जाने दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा है।

कांग्रेस नेता और इछावर में विधायक रहे शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि, इछावर विधानसभा के खैरी गांव में ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जी की गाड़ी रोककर जनता ने अपने हक़ का सवाल पूछा — "सड़क का वादा कब निभाओगे?" ये वही इलाका है, जहां से एक ओर केंद्रीय कृषि मंत्री, दूसरी ओर प्रदेश के राजस्व मंत्री आते हैं लेकिन हालात देखिए, बरसात में गांव की सड़कें नहीं, कीचड़ में ज़िंदगी फंसी है। चुनाव के समय किए वादे अब जुमले लगने लगे हैं। जनता अब चुप नहीं रहेगी — अब मंत्री रुकेंगे, जवाब देंगे और जनता हिसाब लेगी।"