Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सरदार वल्लभभाई पटेल अभ्यारण का गठन टला, शासन के निर्देश पर प्रस्ताव स्थगित

सरदार वल्लभभाई पटेल अभ्यारण का गठन टला, शासन के निर्देश पर प्रस्ताव स्थगित

सरदार वल्लभभाई पटेल अभ्यारण का गठन टला शासन के निर्देश पर प्रस्ताव स्थगित

मध्यप्रदेश। सरदार वल्लभ भाई पटेल अभ्यारण्य का प्रस्ताव अब आगे नहीं भेजा जायेगा। शासन द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। बीते दिनों सीहोर के इछावर में लाड़कुई वन क्षेत्र में यह अभ्यारण्य बनाने के प्रस्ताव मांगा के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। दिशा की बैठक में आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से समाधान का वादा किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस संबंध में संज्ञान लिया था।

जारी आदेश में कहा गया है कि, 'सिहोर के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल अभयारण्य के गठन के संबंध में पुनरीक्षित प्रस्ताव चाहा गया था। उक्त संबंध में लेख है कि सामान्य वनमण्डल, सिहोर के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल अभयारण्य के गठन के प्रस्ताव के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में अभयारण्य के गठन का प्रस्ताव आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाता है। प्रकरण के संबंध में आगामी आदेश तक कोई कार्यवाही न की जावे।' 


जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस संबंध में तीन सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में सरदार वल्लभ भाई पटेल अभ्यारण्य का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग प्रमुखता से शामिल थी। शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि, इन मांगों को सीएम के सामने रखा जायेगा।

रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद दो आईएफएस अधिकारी इधर से उधर कर दिए गए थे। सीहोर में वन मंडल अधिकारी को हटा दिया गया था। अब सरदार वल्लभ भाई पटेल अभ्यारण्य के प्रस्ताव को न भेजने के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related to this topic: