Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

सर्चिंग अभियान पर निकले सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता, 10KG का IED किया निष्क्रिय

सर्चिंग अभियान पर निकले सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता, 10KG का IED किया निष्क्रिय

नक्सलवाद से प्रभावित बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों के नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए IED को बरामद कर लिया है।

सर्चिंग अभियान पर निकले सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता 10kg का ied किया निष्क्रिय

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। उनके सुरक्षाबल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिशन आईईडी बिछाए थे। टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों के लगाए 10 किलों के पावरफुल आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है।

दरअसल, बीजापुर डीआरजी, गंगालूर पुलिस थाने के कर्मियों और बम डिफ्यूजिंग स्क्वॉयड की ज्वाइंट टचीम ने मुंगा पेद्दाकोर्मा में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों का छुपाया आईईडी बरामद किया।

मौके पर डिएक्टिवेट किया आईईडी

मुंगा रोड पर सुरक्षा बल के जवान रेगलुर बेसिस पर फुटपाथ से बारूदी सुरंगों को हटाने और क्षेत्र का स्वच्छता काम सतर्कता से कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नक्सलियों के छुपाए गए आईईडी पर पड़ी। नक्सलियों के इस बम को छुपाने का उद्देश्य रास्ते से गुजरने वाले जवानों को भारी क्षति पहुंचाना था। हालांकि बम बरामद करने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड ने मौके पर पर ही डिएक्टिवेट कर दिया। जवानों ने इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

ब्लास्ट होने पर हो सकता था घातक

पुलिस ने बम डिस्पोजल पर जानकारी देते हुए बताया कि यदि यह 10 किलो वजनी उपकरण ब्लास्ट होता तो बड़ा विध्वंसक साबित होता। इससे बड़े स्तर पर जनहानि हो सकती थी। बम को खोजकर उसके डिस्पोजल की कार्रवाई का काम जवानों के माओवादी विरोधी अभियानों में आई तेजी को दिखाता है।

इलाके में तलाशी अभियान जारी

मुंगा-पेद्दाकोर्मा क्षेत्र में नक्सलियों के बिछाए जाल या छिपने के ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही क्षेत्र पर नियंत्रण के अभ्यास जारी हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन सक्रिय उपायों से माओवादियों की राशन सप्लाई और मनोबल कमजोर होंगे।

Related to this topic: