Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सत्र के बीच सुरक्षा में सेंध! आरी लेकर विधानसभा पहुंचे चोर, तीन चंदन के पेड़ कटे

सत्र के बीच सुरक्षा में सेंध! आरी लेकर विधानसभा पहुंचे चोर, तीन चंदन के पेड़ कटे

सत्र के बीच सुरक्षा में सेंध आरी लेकर विधानसभा पहुंचे चोर तीन चंदन के पेड़ कटे

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर लगाई गई कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार-गुरुवार की रात परिसर में पार्किंग के पास लगे चंदन के तीन पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। एक पेड़ पूरी तरह काट दिया गया, जबकि दो अन्य पेड़ों को भी आरी से काटने का प्रयास किया गया।

चंदन के पेड़ काटे जाने की जानकारी तब लगी जब शीतकालीन सत्र के चौथे दिन अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा पहुंचे। पार्किंग में वाहन खड़े करते समय कर्मचारियों को एक पेड़ कटा और दो पेड़ अधकटे नजर आए। अधिकारियों को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

सत्र के दौरान चौकस सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल

एक दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार को स्थानीय अवकाश के चलते बैठक नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद परिसर में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात था। सत्र के दौरान विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था के अलावा जिला पुलिस बल और रिज़र्व पुलिस बल से भी अतिरिक्त जवान तैनात किए जाते हैं। इसके बावजूद परिसर में चोरों का घुस जाना और पेड़ काट जाना गंभीर लापरवाही दर्शाता है।

अधिकारी-नेताओं के बंगलों से भी कटते रहे हैं पेड़

राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच चंदन के पेड़ कट जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले कई अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं के बंगलों के अंदर से भी चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, डीएफओ कार्यालय परिसर, रेलवे मजिस्ट्रेट बंगला, बार इमली स्थित नर्सरी जैसे सुरक्षित स्थानों से भी चोर पेड़ काटते रहे हैं।

घटना पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

विधानसभा परिसर से चंदन के पेड़ काटे जाने को गंभीर बताते हुए पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है। जब चंदन के पेड़ों की सुरक्षा विधानसभा जैसे सर्वोच्च संस्थान में नहीं हो सकती, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बिना कारण बताए और बिना परिचय पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में चोर आरी लेकर कैसे घुस आए? पेड़ भी काटे गए, किसी को भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से निकल भी गए। यह दर्शाता है कि सरकार कितनी गहरी नींद में सोई है।

Related to this topic: