Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही बदला स्कूल का टाइम, जानिए कितने बजे खुलेंगे विद्यालय

शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही बदला स्कूल का टाइम, जानिए कितने बजे खुलेंगे विद्यालय

शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही बदला स्कूल का टाइम जानिए कितने बजे खुलेंगे विद्यालय

School Timing Change : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने स्कूल खुलने के टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि, भीषण गर्मी के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।

नया शिक्षा सत्र 16 जून 2025 से शुरू हो चुका है, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े, इसलिए अस्थायी रूप से स्कूलों के समय में यह बदलाव किया गया है।

23 जून 2025 से सभी स्कूलों की कक्षाएं पहले की तरह सामान्य समय पर संचालित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था के अनुसार स्कूल पहुंचने की तैयारी करें। 

 

Related to this topic: