Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

विदिशा में बड़ा हादसा: 48 बच्चों से भरी स्कूल बस ब्रिज से नदी में गिरी, 20 अधिक घायल 5 गंभीर

विदिशा में बड़ा हादसा: 48 बच्चों से भरी स्कूल बस ब्रिज से नदी में गिरी, 20 अधिक घायल 5 गंभीर

विदिशा जिले के नटेरन थाना अंतर्गत जोहद में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हैं। इनमें से 5 गंभीर हैं।

विदिशा में बड़ा हादसा 48 बच्चों से भरी स्कूल बस ब्रिज से नदी में गिरी 20 अधिक घायल 5 गंभीर

विदिशाः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिले के नटेरन थाना अंतर्गत जोहद में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। इस हादसे ने सभी को दहला दिया। बस में 48 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि जहां बस गिरी वहां पानी नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल बस गिरने से 20 से अधिक बच्चे घायल है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।

दरअसल, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल से पिकनिक पर लेकर जा रही स्कूल बस पुल को पार कर रही थी। इसी दौरान बस पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। बस पुल से नदी के पत्थरों पर गिरी। हादसे के चलते 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर है।

मौके पर मची चीख पुकार

स्कूल बस जैसे ही पुल से अनियंत्रित हुई बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आया। सब हैरान रहे आए। लेकिन जैसे ही वह पुल से नीचे नदी में गिरी बच्चों की चीख-पुकार मच गई। घायलों ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुन स्थानीय लोग बचाने को दोड़े। वहीं,घटना की जानकारी लगने पर नटेरन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। साथ ही परिजनों को सूचित किया गया। एंबुलेंस की मदद से कुछ आंशिक और गंभीर घायलों को राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय गंजबासौदा में इलाज के लिए लाया गया है। वहीं, जिन 5 छात्रों की हालत गंभीर है। उनको विदिशा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया है। वहां इलाज जारी है।

पिकनिक पर जा रहे थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के बहादुरपुर स्थित शासकीय स्कूल की एक बस पिकनिक के लिए जा रही थी। तभी वह रास्ते में पलट गई। इसमें 11वीं-12वीं के छात्र और स्टाफ सवार था। वह पिकनिक के लिए सांची जा रहे थे।

Related to this topic: