Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सीएम और डिप्टी CM ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत, हर हर महादेव से गूंजा भोरमदेव

सीएम और डिप्टी CM ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत, हर हर महादेव से गूंजा भोरमदेव

सीएम और डिप्टी cm ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत हर हर महादेव से गूंजा भोरमदेव

CM and Deputy CM Welcomed Kanwariyas by Showering Flowers : रायपुर। सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के खजुराहो बाबा भोरमदेव मंदिर में कावड़ियों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इस दौरान भोरमदेव महादेव मंदिर हर हर महादेव से पूरा मंदिर गूंज उठा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचकर कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों और कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर शिवभक्तों के साथ जुड़ना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु यहां पहुंचे हैं, यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

बता दें कि, यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 


Related to this topic: