Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Holi Violence: Stone Pelting, BJP Councillor

होली पर सतना में बवाल: घर पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं… बीजेपी पार्षद गिरफ्तार

सतना में होली के दिन दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। घर पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़। भाजपा पार्षद समेत 10 लोगों पर केस, पुलिस जांच जारी।


होली पर सतना में बवाल घर पर पथराव गाड़ियां तोड़ीं… बीजेपी पार्षद गिरफ्तार

होली के दिन सतना शहर में रंग और जश्न के बीच अचानक माहौल बिगड़ गया. कोलगवां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, पत्थरबाजी की और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते पुलिस को मौके पर बल तैनात करना पड़ा।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

घटना सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित टिकुरिया टोला के डाली बाबा मार्ग की है.जानकारी के मुताबिक, हरिजन कॉलोनी के कुछ लोग कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर गाली-गलौज कर रहे थे। जब वे प्रजापति परिवार के घर के सामने पहुंचे, तो घर के एक युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया.यहीं से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में बहस धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई।

घर पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला

देखते ही देखते आसपास के लोग भी जुट गए और मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों ने प्रजापति परिवार के घर पर पथराव शुरू कर दिया.लाठी-डंडों से हमला भी किया गया। इस दौरान घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। बिजली का मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.मौके पर एक बाइक भी टूटी हुई हालत में मिली, जिस पर पत्थर और पाटिया से वार किए गए थे।

पुलिस पहुंची, 10 लोगों पर केस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए.पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में गोल्डी मलिक समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.अन्य नामजद आरोपियों में रजित महतो, सुमित मलिक, समीर मलिक, सागर मलिक, रजत मलिक, लकी समुन्द्रे, बिट्टू मलिक, राहुल मलिक और गोलू मलिक शामिल हैं।

10 पर केस पार्षद गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पार्षद गोल्डी मलिक को देर रात हिरासत में लेकर गिरफ्तार भी कर लिया गया.फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके पर नजर रखी जा रही है।