Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

ओरछा में शूट हुई ‘दुपहिया’ में काम करते नजर आएंगे सीहोर के समर्थ माहौर…

ओरछा में शूट हुई ‘दुपहिया’ में काम करते नजर आएंगे सीहोर के समर्थ माहौर…

ओरछा में शूट हुई ‘दुपहिया’ में काम करते नजर आएंगे सीहोर के समर्थ माहौर…

भोपाल। मध्यप्रदेश के कलाकारों की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही है। सीहोर के युवा अभिनेता समर्थ माहौर ने अपनी अदाकारी से वेब सीरीज ‘दुपहिया’ में खास छाप छोड़ी है। ओरछा (म.प्र) में शूट हुई इस वेब सीरीज का ट्रेलर 24 फरवरी को रिलीज़ हुआ है, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्‍यार मिल रहा है।

भोपाल के रंगमंच से शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर

समर्थ माहौर, जिन्होंने भोपाल में रंगमंच से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी, अब मुंबई में अपने अभिनय का परचम लहरा रहे हैं। ‘दुपहिया’ में समर्थ ‘टीपू’ का किरदार निभा रहे हैं और वह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और भुवन अरोरा के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

‘दुपहिया’ को बॉम्बे फिल्म कार्टेल के बैनर तले निर्मित किया गया है और यह वेब सीरीज कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर एक पारिवारिक मनोरंजन साबित होगी। वेब सीरीज 7 मार्च को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने जा रही है।

यहां देंखे ट्रैलर:

मध्यप्रदेश, विशेष रूप से ओरछा, न केवल ऐतिहासिक स्थलों के लिए बल्कि अपनी सांस्कृतिक और फिल्मी पहचान के लिए भी जाना जा रहा है। समर्थ माहौर की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है।

Related to this topic: