Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

दादी समेत पोते-पोती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दादी समेत पोते-पोती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दादी समेत पोते-पोती ने दी जान जांच में जुटी पुलिस

Sagar Mass Suicide : सागर। मध्य प्रदेश के सागर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, मृतकों में बेटा, मां और उसके दो बच्चे शामिल है। मृतक की पत्नी घटना के दौरान मायके गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी (45) ने अपनी मां फूलरानी (70) समेत अपने बेटा अनिकेत (16) और बेटी शिवानी (18) के साथ आत्महत्या की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि, मृतकों ने जेह्रीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी टीहर गांव के पास खेत में बने एक मकान में मां फूलरानी , बेटा अनिकेत और बेटी शिवानी के साथ रहता था। मनोहर की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके गई थीं। घर में मनोहर के अलावा दो बच्चे और दादी थीं।

बीती रात को सभी सदस्यों को अचानक उल्टियां होने लगीं। उल्टियों की आवाज सुनकर घर की ऊपरी मंजिल में रह रहा भाई मनोहर का नीचे आया। उसने सभी को गंभीर हालत में देखा तो सबसे पहले परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके पुलिस और एंबुलेंस को कॉल कर सूचना दी गई।

सभी को गंभीर हालत में खुरई अस्पताल पहुंचाया गया, इस दौरान डॉक्टरों ने फूलरानी और अनिकेत की मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ देर के इलाज के बाद शिवानी ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय मनोहर की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर मनोहर के छोटे भाई समेत अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।



Related to this topic: