Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में बंद कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, साय सरकार पर लगाए आरोप

सेंट्रल जेल में बंद कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, साय सरकार पर लगाए आरोप

सेंट्रल जेल में बंद कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट साय सरकार पर लगाए आरोप

Sachin Pilot Meet Kawasi Lakhma in Raipur Central Jail : रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में सेन्ट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने के लिए बुधवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस अन्य विधायक मौजूद रहे। सचिन पायलट ने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हियते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। 

सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि, बीजेपी की विचारधारा के साथ विरोध करने वालों के साथ यही व्यवहार (जेल की तरफ इशारा करते हुए) किया जाता है। लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है। सरकारी द्वारा एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है। एजेंसी का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि, ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है, वहां वहां विरोध करेंगे। हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी। हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा। 

वहीँ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार जो कष्ट दे रही है उसे बड़ी दिलेरी के साथ कवासी लखमा झेल रहे हैं। जो वह सह रहे हैं वो सरकार की प्रताड़ना है।



Related to this topic: