Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

एस जयशंकर ने की US विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात, पहलगाम आतंकवादी हमले पर हुई चर्चा

एस जयशंकर ने की US विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात, पहलगाम आतंकवादी हमले पर हुई चर्चा

एस जयशंकर ने की us विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात पहलगाम आतंकवादी हमले पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने US विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की है। पहलगाम हमले पर चर्चा के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।"

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से संपर्क करना शुरू कर दिया है। अमेरिका की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, "भारत को अपनी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता है और उनसे "स्थिति को और न बढ़ाने" के लिए कहा गया है। अमेरिका का यह बयान तब सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का वादा किया गया है।

इस्लामाबाद और दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी उच्चायोगों के 25 राजनयिक, अधिकारी और कर्मचारी स्वदेश लौट आए हैं। इससे उच्चायोगों की संख्या 55 से घटकर 30 रह गई। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने प्रेस को बताया कि वाशिंगटन "कश्मीर स्थिति के संबंध में" भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें "स्थिति को और न बढ़ाने" के लिए कह रहा है।

Related to this topic: