Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रमन सिंह ने खारिज की चर्चा, विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट

रमन सिंह ने खारिज की चर्चा, विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट

रमन सिंह ने खारिज की चर्चा विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट

Chhattisgarh Monsoon Session Second Day : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा में आज विपक्ष ने शून्य काल में रेत के अवैध उत्खनन का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, लगातार प्रदेश में अवैध रेत खनन पुलिस ओर माइनिंग वालों की देखरेख में चल रहा है।

खदानों में गोली चल रही , जिंदा आदमियों पर ट्रक चढ़ाए जा रहे, इसे स्वीकृत कर चर्चा कराई जाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की ग्राह्यता को अस्वीकार किया। इसके बाद नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, आज के समय में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। पूरी मिलीभगत के साथ अवैध रेत खनन का काम हो रहा है। इस पर चर्चा कराना बेहद जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह निर्माण से संबंधित है। रेत खनन में माफिया सरकार को अपने जेब में रखकर दादागिरी के साथ नदियों को खाली कर रहे हैं। आपके जिले में गोलियां चला रही है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है इसलिए इसमें चर्चा कराना जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, स्थगन की सूचना आज प्राप्त हुई। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की गृह्यता को अस्वीकार किया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया है।  

वहीं प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति पर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस हुई। जल जीवन मिशन के सवाल पर जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट कर दिया। विपक्ष ने सरकार पर गलत आंकड़े पेश करने और योजना में गड़बड़ी के आरोप लगाए। वहीं सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। 


Related to this topic: