Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

देवास में जनसुनवाई के दौरान हंगामा, महिला ने की छत से कूदने की कोशिश, SDM बोले - ये है प्रेशर प

देवास में जनसुनवाई के दौरान हंगामा, महिला ने की छत से कूदने की कोशिश, SDM बोले - ये है प्रेशर पॉलिटिक्स

देवास में जनसुनवाई के दौरान हंगामा महिला ने की छत से कूदने की कोशिश sdm बोले - ये है प्रेशर पॉलिटिक्स

मध्यप्रदेश। देवास में जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। एक महिला ने सुनवाई न होने पर छत से कूदने की कोशिश की। महिला को कूदता देख पुलिस और पत्रकारों ने उसकी जान बचाई। कलेक्टर ने इस मामले में कहा कि, यह जमीन का पेचीदा मामला है, हल करने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि, जनसुनवाई के दौरान एक दंपत्ति अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनकी शिकायत थी कि, हाटपिपलिया क्षेत्र में उनकी जमीन है जिसे भूमाफिया हड़पना चाहते हैं। इस बारे में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। एडीएम और तहसीलदार भू - माफियाओं का साथ दे रहे हैं।

जब जनसुनवाई के दौरान उन्हें अगली सुनवाई की अगली तारीख दी गई तो महिला और उसका पति कलेक्टर कार्यालय की छत पर चढ़ गए। इसके बाद दोनों ने जमकर हंगामा किया। मौकर पर पहुंची पुलिस और कुछ पत्रकारों ने मिलकर दोनों की जान बचाई।

प्रशासन ने इस प्रेशर पॉलिटिक्स कहा है वहीं दम्पति का आरोप है कि, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने इसे आत्महत्या का प्रयास न मानते हुए कहा कि, प्रशासन दबाव में आकर निर्णय लेने वाला नहीं है। कलेक्टर का कहना है कि, इस बारे में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: