Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार , MP के बैंककर्मी की मौत तीन की हालत गंभीर

शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार , MP के बैंककर्मी की मौत तीन की हालत गंभीर

शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार  mp के बैंककर्मी की मौत तीन की हालत गंभीर

High Speed Car falls into CG Shivnath River : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से बेमेतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर शिवनाथ नदी में गिर गई है। इस हादसे में कार सवार बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला सिमगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी का है। सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मौके पर मौत होने वाले युवक की पहचान अमित बघेल के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, अमित बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में काम करते थे। हादसे के वक्त अमित खुद कार ड्राइव कर रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि, शिवनाथ नदी हादसा सुबह सिमगा के पुराने पुल पर हुआ है। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। सभी रायपुर से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार सिमगा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में गिर गई।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूबा तो नहीं। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किये जा रहे हैं। 


 

Related to this topic: