Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

प्रयागराज जा रहे रीवा के भाजपा नेताओं पर हमला, कार में फेंका बम, दो घायल...

प्रयागराज जा रहे रीवा के भाजपा नेताओं पर हमला, कार में फेंका बम, दो घायल...

प्रयागराज जा रहे रीवा के भाजपा नेताओं पर हमला कार में फेंका बम दो घायल

रीवा। रीवा जिलान्तर्गत चाकघाट से प्रयागराज जा रहे भाजपा नेताओं की कार पर अज्ञात बाइक सवारों ने बम फेंक दिया। वारदात रविवार की देर रात हुई। इस घटना में कार में सवार भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री वेद द्विेदी, पूर्व पार्षद शुभम केशरवानी, रवि केशरवानी और राजमन केशरवानी घायल हो गये। सभी भाजपा नेता चाकघाट के ही रहने वाले हैं। वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

यह है मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार भाजपा नेता शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। नारीबारी बैजनाथ लकड़ी टाल के पास हुई कार सवारों ने ड्राइवर पिन्टू को रास्ते से पिक करने के लिए गाड़ी जैसे ही रोकी, पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर देसी बम फेंक दिया।

हमले में वेद द्विवेदी और शुभम केशरवानी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। हमले के बाद कार सवार लोग किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाकर भागे। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश की पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

घायल नेताओं के परिजन पहुंचे थाने

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर घायल भाजपा नेताओं के परिजन चाकघाट थाने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। यह हमला क्यों हुआ, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related to this topic: