एमपी की मोहन सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है। गजट अधिसूचना जारी कर मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। वह अब केवल आनंद विभाग का प्रभार रहेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में एक बार फिर विभागों में बड़ा बदलाव किया गया है। हाल में जारी हुए एक गजट अधिसूचना आदेश के अनुसार सरकार के कुछ विभागों का आवंटन में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री लखन पटेल अब केवल एक ही विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे केवल आनंद विभाग देखेंगे। इससे पहले उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग था, लेकिन अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीएम मोहन यादव के पास पहुंच गया है। फिलहाल मंत्री से विभाग के वापस लेने का सरकार ने कोई ऑफिशियल कारण नहीं बताया है।
सीएम मोहन के पास अब 11 विभाग
विभागों के बंटवारों के बाद अब सीएम मोहन के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी आ गई है। सीएम मोहन अब सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति तथा निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क विभाग, नर्मदा घाटी समेत अन्य विभाग शामिल है। अब उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी आ गया है।
कौन है मंत्री पटेल?
आपको बता दें कि राज्यमंत्री लखन पटेल सीनियर मंत्रियों में आते है। वे दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक है। वर्तमान में वे मोहन सरकार में राज्यमंत्री है और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री है। मंत्री पटेल राजनीति में आने से पहले भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करते थे। वे जिला सहकारी केंन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रहे है। लखन पटेल साल 2013 में राजनीति में आए थे। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2013 में लड़ा था और विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि साल 2018 के विधानसभा चुनावों में बसपा की रामबाई से चुनाव हार गए थे।