Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

अब एक-दूसरे के फ्यूल स्टेशन पर मिलेंगी पेट्रोल, डीजल और CNG सेवाएं

अब एक-दूसरे के फ्यूल स्टेशन पर मिलेंगी पेट्रोल, डीजल और CNG सेवाएं

अब एक-दूसरे के फ्यूल स्टेशन पर मिलेंगी पेट्रोल डीजल और cng सेवाएं

नई दिल्ली। ऊर्जा के क्षेत्र में लंबे समय से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले रिलायंस और अडानी समूह ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। अब रिलायंस के जियो-बीपी के पेट्रोल पंप पर अडानी टोटल की सीएनजी गैस भी मिलेगी। साथ ही अडानी टोटल के चुनिंदा सीएनजी गैस स्टेशन पर जियो-बीपी के पेट्रोल डीजल में बेचे जाएंगे।

अडानी टोटल गैस देश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में प्रमुखता से काम कर रही है, जिसमें वो देश के बहुत सारे शहरों में सीएनजी गैस बेच रही है। इसके तहत उसने 650 गैस स्टेशन भी खोले हुए हैं। इसी तरह रिलायंस की सहायक कंपनी जियो-बीपी भी देश में पेट्रोल और डीजल बेच रही है और देशभर में उसके 2 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप है।

दोनों कंपनियों को ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन इस समझौते के बाद मुकेश अंबानी और गौतम अडानी कंपनियों के बीच प्रतिद्वंद्विता में कमी के तौर पर देखा जा रहा है।