Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

आयोग का दावा डेढ़ साल में 3,756 पदों पर नियुक्तियां कीं…

आयोग का दावा डेढ़ साल में 3,756 पदों पर नियुक्तियां कीं…

आयोग का दावा डेढ़ साल में 3756 पदों पर नियुक्तियां कीं…

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्‍य में 5,317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं संचालित कर रहा है। बीते डेढ़ वर्ष में आयोग ने 3,756 पदों पर नियुक्तियों की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलाने का यह बड़ा आंकड़ा है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक आयोग ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच जारी 75 विज्ञापनों के अंतर्गत कुल 4,492 पदों पर नियुक्तियों की सिफारिश संबंधित विभागों को भेजी है।

इस अवधि में आयोग ने कुल 81 भर्ती विज्ञापन जारी किए, जिनके तहत आगामी महीनों में 5,562 पदों को भरा जाएगा। सभी चयन परिणाम समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत घोषित किए गए।

राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा

आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2019, 2021 और 2022 के माध्यम से कुल 1,109 पदों और राज्य वन सेवा परीक्षा के तहत 200 पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 72, डीएसपी के 51, स्कूल शिक्षा के सहायक संचालक के 132, और वित्त सेवा के 22 पद शामिल हैं।

वन विभाग में सहायक वन संरक्षक के 19 और वन क्षेत्रपाल व परियोजना अधिकारी के 181 पदों की अनुशंसा की गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग को रेडियोलॉजी विशेषज्ञ के 7, आयुष विभाग को आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 543 और आयुष व्याख्याता के 71 पदों की संस्तुतियां भेजी गईं। उच्च शिक्षा विभाग को 25 विषयों में 727 सहायक प्राध्यापकों की अनुशंसा की गई।चयनित अभ्‍यर्थी शासन के 48 विभागों और 53 जिलों में प्रशासनिक दक्षता की रीढ़ साबित हो रहे हैं।

Related to this topic: