Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

डिप्टी कमिश्नर पर रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा 7 साल तक शोषण के बाद कराया गर्भपात

डिप्टी कमिश्नर पर रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा 7 साल तक शोषण के बाद कराया गर्भपात

डिप्टी कमिश्नर पर रेप का मामला दर्ज महिला का दावा 7 साल तक शोषण के बाद कराया गर्भपात

Deputy Commissioner Aanandji Singh Rape Case : रायपुर। आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने दावा किया है कि, डिप्टी कमिश्नर ने 7 साल तक महिला का शोषण किया जिसके बाद गर्भपात कराया।

दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह के खिलाफ गीदम थाने में मामला दर्ज हुआ है। महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं। FIR दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है।

महिला ने शिकायत में बताया कि, साल 2018 से 7 सालों से डॉ.आनंदजी सिंह और उसके बीच संबंध थे। आनंदजी सिंह तब दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त थे। शादी का झांसा देकर आनंदजी सिंह ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं महिला का ये दावा भी है कि इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करवाया।

महिला के इस दावे और शिकायत के बाद गीदम पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला गीदम थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह शादीशुदा है, लेकिन वह अपने पति से अलग रहती है। बता दें कि, हाल ही में सीबीआई की टीम ने डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के ठिकानों पर छापेमार की कार्रवाई भी की थी।   


Related to this topic: