Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Rajya Sabha MP Mahesh Kevat

MP Mahesh Kevat: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ, बने पहले नेता

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश केवट ने सोमवार को संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।


mp mahesh kevat राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ बने पहले नेता

MP Mahesh Kevat: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ, बने पहले नेता |

MP Mahesh Kevat: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश केवट ने सोमवार को संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। महेश केवट मध्य प्रदेश में बीते 10 सालों के अंदर राज्यसभा की तीसरी सीट जीतकर संसद पहुंचने वाले पहले पहले नेता बन गए है। मेहश केवट की इस उपलब्धि पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी हैं।

टूटा 10 साल का मिथक 

आपको बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए बीते 10 सालों में यह तीसरा चुनाव था। इससे पहले के दो मौकों पर समीकरण भाजपा के पक्ष में नहीं रहे थे, लेकिन इस बार परिणाम इतिहास रचने वाला साबित हुआ। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोटिया मैदान में थे, जिन्हें कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जून 2020 में तीसरी सीट के लिए मुकाबला हुआ था। उस समय बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस के फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए थे।

कैसे मिली निर्विरोध जीत?

यह भी बता दें कि आंकड़ों के लिहाज से इस तीसरी सीट पर बीजेपी के पास जीत का मौका बेहद कम माना जा रहा था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया था। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के बाद मैदान में केवल महेश केवट ही बचे थे। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तीसरी सीट पर निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था। 

अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी बधाई

महेश केवट के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्हेंने लिखा है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा नेता महेश केवट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related to this topic: