MP BJP Niyuktiya: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नई नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश भर के अलग-अलग संभागों से 10 नए प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने 18 नवंबर 2026 को इन नियुक्तियों का आधिकारिक आदेश जारी किया।
10 प्रदेश सह-संयोजकों की पूरी सूची
राधामोहन शर्मा: चंबल संभाग
महेंद्र श्रीवास्तव: ग्वालियर
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम: सागर संभाग
अमित सोनी: रीवा
मनीष सिंह: शहडोल
रत्नाकर आवारे: छिंदवाड़ा
राजकुमार मालवीय: नर्मदापुरम
भागीरथ कुमरावत: निमाड़
क्षितिज पुरोहित: मंदसौर
शंकर मकोरिया: भोपाल
