Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राजा के पिता बोले - सोनम पर था मंगल दोष, पति को मारकर किसी और से शादी करना चाहती थी...

राजा के पिता बोले - सोनम पर था मंगल दोष, पति को मारकर किसी और से शादी करना चाहती थी...

राजा के पिता बोले - सोनम पर था मंगल दोष पति को मारकर किसी और से शादी करना चाहती थी

Meghalaya Honeymoon Murder Case : मध्यप्रदेश। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने सभी को झंकझोर दिया है। जैसे - जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी के घर वालों में सोनम को लेकर गुस्सा है। मेघालय पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इस बीच राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी का बयान सामने आया है।

राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि, "अगर सोनम रघुवंशी से कड़ी पूछताछ की जाए तो मामले के कई तथ्य सामने आएंगे। एक महिला अकेले ऐसा नहीं कर सकती। इसमें दूसरे लोग भी शामिल होंगे। उसे मंगल दोष था और उसने उसके पति को मारकर किसी और से शादी करने की सोची... मेरा बेटा बहुत मासूम था। वो अपने काम से काम रखता था। उनके घर वालों को शादी नहीं करनी चाहिए थी जब उन्हें पता था कि, उनकी बेटी इस तरह की है।

राज कुशवाहा के सोनम को बहन बुलाने के सवाल पर अशोक रघुवंशी ने कहा कि, ऐसे कोई किसी को भाई - बहन बना लेता है क्या। उन लोगों ने तीन घर बर्बाद कर दिए।"

अशोक रघुवंशी ने यह भी कहा की, उन्हें (सोनम के परिवार को) मेघालय पुलिस से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मेघालय पुलिस का अपमान किया है। मुझे मेघालय पुलिस पर भरोसा है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं मेघालय पुलिस से भी माफी मांगता हूं कि, उन्हें जो अपमान सहना पड़ा है, उसके लिए वे माफ़ी मांगते हैं। मेघालय पुलिस ने मेरे बेटे को ढूंढ निकाला, हालांकि वह मर चुका था। पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए।

इंदौर एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया का कहना है कि, "इंदौर पुलिस की मदद शिलांग पुलिस ने मांगी थी। शिलांग पुलिस की टीम 7 जून से यहीं है। अब वे शिलांग पहुंच चुके हैं। इंदौर से जुड़े 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच को किसी भी तरह का इनपुट नहीं दिया है। उन 4 नामों के अलावा इस मामले में कोई नाम सामने नहीं आया है। अगर शिलांग पुलिस आगे कोई मदद मांगती है तो इंदौर पुलिस जांच में मदद करेगी।"

Related to this topic: