Raipur Police Transfer: 7 Inspectors Shifted

Police Transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों के तबादले; टिकरापारा टीआई लाइन अटैच

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। सात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। आजाद चौक की कमान अर्चना धुरंधर को सौंपी गई है। टिकरापारा टीआई राजेश कुमार मरई लाइन अटैच हुए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Police Transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों के तबादले; टिकरापारा टीआई लाइन अटैच

Raipur Police Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने सात निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। फेरबदल में राजधानी के कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं। आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार जैसे अहम इलाकों की पुलिस व्यवस्था अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

टिकरापारा टीआई राजेश कुमार मरई लाइन अटैच

नई सूची के मुताबिक आजाद चौक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को अब टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई को लाइन अटैच कर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है। खबर के मुताबिक टिकरापारा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ने और कई मामलों की जांच धीमी होने को लेकर भी सवाल उठ रहे थे।

अर्चना धुरंधर को आजाद चौक की कमान

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर को अब आजाद चौक थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजश्री मौर्य को महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिविशा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को गोलबाजार थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोलबाजार शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक आनंद सोनी को यातायात विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धीरेन्द्र कुमार तिवारी बने जिविशा प्रभारी

रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को नया जिविशा प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर के इस फेरबदल के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार संभालना होगा। प्रशासन का उद्देश्य नई जिम्मेदारियों के साथ शहर की कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026