Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कोरबा SECL क्वार्टर में मिली लाश, सहेलियों से पूछताछ जारी

कोरबा SECL क्वार्टर में मिली लाश, सहेलियों से पूछताछ जारी

कोरबा secl क्वार्टर में मिली लाश सहेलियों से पूछताछ जारी

Raipur MBBS Student Suicide : रायपुर। कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा छाया का शव उसके घर में मिला है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक ही लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस छाया की सहेलियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही छाया के फोन में कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया मैसेज रिकार्ड्स भी खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि, छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छाया के रायपुर से लौटने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे बहुत दिक्कत हो रही है।पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था तब छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

डॉक्टर बनने का था सपना 

बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था।

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Related to this topic: