Breaking News
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नई स्वास्थ्य रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
  • मध्य प्रदेश में UCC की ओर बड़ा कदम, CM मोहन यादव ने जनता से मांगे सुझाव
  • ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे: अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन
  • ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी: ब्रह्मोस, आकाश, और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे
  • MP में आज से शुरू होगा तबादलों का दौर, 15 जून तक होंगे ट्रांसफर आदेश
  • MP में 20 से 22 जून तक आएगा मानसून, अगले 4 दिन ओले-बारिश का दौर रहेगा
  • कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा: 5 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़े

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

Raipur Criminal Chhotu Bhandulkar Banned

मर्डर, रेप जैसे 49 मामलों के आरोपी छोटू भाण्डूलकर पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 6 जिलों से जिला बदर

रायपुर में 49 मामलों के आदतन अपराधी छोटू भाण्डूलकर पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उसे रायपुर समेत 6 जिलों से जिला बदर कर कानून व्यवस्था के तहत बाहर किया गया है।


 मर्डर रेप जैसे 49 मामलों के आरोपी छोटू भाण्डूलकर पर बड़ी कार्रवाई रायपुर समेत 6 जिलों से जिला बदर

Raipur News |

रायपुर में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हत्या, लूट और दुष्कर्म समेत 49 मामलों में आरोपी छोटू भाण्डूलकर को जिला बदर कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया, जिसके तहत उसे छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार आरोपी को तय समय के भीतर क्षेत्र छोड़ना अनिवार्य किया गया है और उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

6 जिलों से बाहर रहने का सख्त आदेश 

जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर को रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से बाहर रहने को कहा है। उसे आदेश मिलने के सात दिनों के भीतर क्षेत्र छोड़ना होगा और अगले छह महीने तक बिना अनुमति किसी भी जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

 49 आपराधिक मामलों का लंबा रिकॉर्ड 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छोटू भाण्डूलकर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 49 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, अवैध हथियार, जुआ और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन का सख्त रुख

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। आदतन अपराधियों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related to this topic: