Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कुछ भाग में सक्रिय हुआ मानसून

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कुछ भाग में सक्रिय हुआ मानसून

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी कुछ भाग में सक्रिय हुआ मानसून

Chhattisgarh Weather Today : रायपुर,स्वदेश। बंगाल की खाड़ी से इन दिनों प्रचुर मात्रा में नमी आा रही है। इसके चलते ही रायपुर सहित प्रदेश भर में तेज आंधी के साथ ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार व शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने व बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश के सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बुधवार को भी देर शाम मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। 41.4 डिग्री के साथ प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म रहा, हालांकि यह तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं प्रदेश भर में दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ भाग, मालदीव, कॉमरीन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में बुधवार को मानसून सक्रिय हो गया। दक्षिण पश्चिम मानसून के कुछ और भाग में सक्रिय होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी है।

उन्होंने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मंडल तक पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से सुदूर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है। इसके बाद इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में अगले 36 घंटे में बनने की संभावना है। (चक्रवात बनने की सम्भावना है)

एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से पूर्वी बांग्लादेश तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 

Related to this topic: